Search

 
 
 

Palamu News: जेलहाता में युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Palamu News: शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता में मंगलवार रात गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है.
 
शहर थाना

Palamu News: शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता में मंगलवार रात गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद वह खुद करीब रात 9:30 बजे अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना रात करीब 8:30 बजे जेलहाता क्षेत्र में हुई. घटना के करीब एक घंटे बाद युवक के अस्पताल पहुंचने को लेकर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. युवक ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे गोली किसने मारी और गोली चलाने की वजह क्या थी.

 

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि युवक को गोली लगी है. पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर रही है पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के कारण और गोली चलाने वाले के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही