Search

 
 
 

Deoghar News: बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे यूथ वॉइस के कार्यकर्ता

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से यूथ वॉइस, देवघर के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात्रि से सोमवार प्रातः तक सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई.
 

Deoghar: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से यूथ वॉइस, देवघर के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात्रि से सोमवार प्रातः तक सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कांवरियों को पेयजल, गर्म पानी, चाय, प्राथमिक उपचार एवं विश्राम में सहयोग तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया.

इसे भी पढ़ें:

यूथ वॉइस के कार्यकर्ताओं ने पूरी रात सेवा भाव के साथ विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता की. संगठन का मानना है कि सावन में शिवभक्तों की सेवा करना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है.

 

संगठन के सदस्य शुभम कुमार ने कहा कि बाबा नगरी देवघर की पहचान केवल आस्था से ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की परंपरा से भी है. इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यूथ वॉइस के कार्यकर्ता भविष्य में भी जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे.

 

इस सेवा अभियान में संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं जिसमें अनुज राय, अभिजीत सिंह, प्रीतम राय, बंटी राय, विशाल, धीरज तिवारी, कुंदन, चंदन, रूपेश कुमार, रितेश कुमार, अभिषेक सिंह, सिंटू कुमार, अंकित पाण्डेय, लव कश्यप,पीयूष शर्मा, प्रियांशु, प्रीतम भारद्वाज,अंकित राय, केशव ने सक्रिय भूमिका निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही