Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: यूथ विंग ने ट्रैफिक पुलिस जवानों को बांटे रेनकोट

हजारीबाग यूथ विंग सामाजिक सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रही है. निस्वार्थ सेवा और सामाजिक सरोकार को अपना उद्देश्य बनाकर संस्था निरंतर ऐसे कार्य कर रही है,
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग सामाजिक सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रही है. निस्वार्थ सेवा और सामाजिक सरोकार को अपना उद्देश्य बनाकर संस्था निरंतर ऐसे कार्य कर रही है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सेवा के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. 

Uploaded Image

इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए धूप, बारिश और हर विपरीत परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों के सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से मंगलवार को सीसीआर प्रांगण में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा रेनकोट वितरण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में 70 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किए गए. 

इसे भी पढ़ें: 

समारोह के मुख्य अतिथि सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ. मंच का संचालन सेजल सिंह एवं वर्षा डे ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी पुलिस जवानों का अभिनंदन किया. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस जवानों को कतारबद्ध तरीके से रेनकोट प्रदान किए गए. लगभग 30 मिनट तक चले इस गरिमामयी कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली. 

 

सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक ने हजारीबाग यूथ विंग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुलिस कर्मियों के सम्मान और सहयोग के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य निश्चित रूप से प्रेरणादायी हैं. इससे पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत होती है. 

 

उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दी. संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है, जो दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहते हैं. 

 

ट्रैफिक पुलिस जवान हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं. उनके सम्मान में किया गया यह प्रयास समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करेगा. वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा समाज के जरूरतमंदों और कर्तव्यनिष्ठ लोगों के साथ खड़ी रही है ट्रैफिक पुलिस जवान भीषण गर्मी, बारिश और कठिन परिस्थितियों में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते हैं. ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही