Search

खूंटी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Khunti: खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे कटहल के पेड़ से लटका मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बम्हनी गांव के अंबाटोली निवासी 25 वर्षीय प्रतीक पुरती के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
 
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे कुछ ग्रामीण बनईं नदी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे स्थित एक कटहल के पेड़ से युवक का शव लटका देखा. इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पेड़ के नीचे मृतक की चप्पल भी बरामद हुई है.

सूचना मिलने पर मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात किसी बात को लेकर प्रतीक पुरती का अपने पिता के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह घर से निकल गया था और रातभर वापस नहीं लौटा. शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला.

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही