Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के तुर्की में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच भय और दुख का माहौल व्याप्त है. मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव निवासी सचिंद्र राय के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है.
 

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के तुर्की में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त है. मृतक की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव निवासी सचिंद्र राय के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए जा रहे थे. तभी उनकी नजर एक पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी. यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुटने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

 

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया तो नहीं गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उदय की किससे दुश्मनी थी.

 

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है. वह साक्ष्य जुटाने में लगे हुए है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही