Search

 
 
 

Jamshedpur News : फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara News :पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
 
जामताड़ा नाला थाना

Jamtara News : नाला थाना क्षेत्र के हुसुमनगर गांव में गुरुवार को 38 वर्षीय युवक उत्तम गोरांई का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही नाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

 

 

पुलिस के अनुसार, युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

घटना के कारणों का नहीं हो सका खुलासा


घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है. युवक के इस कदम को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही