Search

 
 
 

Hazaribagh News: 22 घंटे बाद सेवाने नदी से मिला युवक का शव

Hazaribagh News: रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच कई घंटे तक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से टिंकू का शव को बाहर निकाला.
 
मृतक का फाइल फोटो

Hazaribagh News: जिले के ईचाक प्रखंड के बोंगा गांव निवासी 19 वर्षीय टिंकू कुमार के सेवाने नदी में बहने के करीब 22 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच कई घंटे तक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से टिंकू का शव को बाहर निकाला. 

 

शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया. बताया गया कि बुधवार को टिंकू दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान तेज धार में बह गया था. 

 

स्थानीय गोताखोरों और जेसीबी की मदद से भी पहले तलाश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही