Lagatar desk : यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर नई अपडेट सामने आई है. उनके मैनेजर ने बताया कि पहले उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गए हैं और उन्हें निमोनिया हो गया है.
मैनेजर का अपडेट
अनुराग के मैनेजर ने अपने इंस्टा स्टोरी के पोस्ट में लिखा- अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्थिर थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गई है. दुर्घटना में उनके फेफड़ों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा और इसके कारण उनमें गंभीर संक्रमण हो गया है. जांच में निमोनिया का पता चला है. फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं.

आत्महत्या का प्रयास और हादसा
अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी एसयूवी चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था. इस दौरान वह परेशान दिखे और अपनी यात्रा को 'अंतिम यात्रा' बताया.खबरों के मुताबिक, तेज रफ्तार में कार चलाते हुए वह डिवाइडर से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कई फ्रैक्चर और चोटों का इलाज किया.
मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद
घटना से पहले अनुराग ने सार्वजनिक रूप से पारिवारिक मुद्दों के कारण मानसिक तनाव और कथित उत्पीड़न की बात की थी. उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी दो बार उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी.
हाल ही में खबर आई थी कि उनके पिता ने सार्वजनिक रूप से उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया. इसके अलावा उनकी पत्नी रीतिका डोभाल ने भी कुछ समय के लिए उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वह वापस आ गई और अनुराग के साथ हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment