Search

 
 
 

SIR के विरोध में 14 अक्टूबर को युवा राजद का निर्वाचन आयोग कार्यालय घेराव

Ranchi News: युवा राजद का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. संगठन ने कहा कि गरीबों, मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को इस प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाना जरूरी है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल (युवा राजद) 14 अक्टूबर को रांची स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगा. यह कार्यक्रम राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा. झारखंड राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी की जा रही है.

 

युवा राजद का कहना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए. संगठन ने कहा कि गरीबों, मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को इस प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें - 

 

संगठन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. युवा राजद के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रखना भी जरूरी है.

 

युवा राजद ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से 14 अक्टूबर को होने वाले घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. संगठन ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मताधिकार सुरक्षित रखना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही