Sports News : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. टी20 फॉर्मेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
इसे भी पढ़ें...
18 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए चहल ने यह खास रिकॉर्ड बनाया. इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत थी.
चहल ने तमिलनाडु की पारी के छठे ओवर में अमित साथविक को क्लीन बोल्ड कर अपने 400 टी20 विकेट पूरे किए. इसके बाद उन्होंने आर साई किशोर और एम सिद्धार्थ को भी आउट किया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. उनकी घातक गेंदबाजी के चलते तमिलनाडु की टीम 19.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
भारतीय गेंदबाजों के टी20 विकेट का आंकड़ा इस प्रकार है-
- युजवेंद्र चहल – 402 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 366 विकेट
- जसप्रीत बुमराह – 354 विकेट
युजवेंद्र चहल ने टी20 भारत के लिए 81 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 98 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आईपीएल में उनके नाम 233 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने 71 मैचों में 68 विकेट हासिल किए हैं. चैंपियंस लीग टी20 में मुंबई इंडियंस के लिए भी वह तीन विकेट ले चुके हैं. आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

