Search

 
 
 

नेपाल से दुमका लौटे 26 में से 17 मजदूर मिले कोविड पॉजिटिव

 

Dumka: नेपाल से 22 मई की रात दुमका वापस लौटे 26 में से 17 मजदूर कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. भारत की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही सभी मजदूरों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था. जिनमें से 5 मजदूर कोविड पॉजिटिव पाये गये थे. जिन्हें रेड क्रॉस सोसायटी के एंबुलेंस से दुमका लाया गया था. जबकि 21 मजदूरों को बस से दुमका लाया गया. इन्हें हिजला के कोविड केयर सेंटर में रखा गया था. और ट्रूनेट जांच के लिए सभी का सैम्पल लिया गया था. क्योंकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के निगेटिव रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जाता है. ट्रूनेट जांच में 12 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जो दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के निवासी हैं.

एंटीजन टेस्ट में 5 और ट्रूनेट जांच में 12 संक्रमित

सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा ने बताया कि नेपाल से दुमका वापस लौटे 5 मजदूर पहले ही कोविड पॉजिटिव पाये गये थे. जिसकी रिपोर्ट रविवार को पोर्टल पर अपलोड की गई थी. जबकि ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव पाये गये 12 मजदूरों का डिटेल सोमवार को अपलोड किया गया है. उन्होंने बताया कि निगेटिव जांच रिपोर्ट वाले 9 मजदूरों को भी अभी एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रखा जायेगा. लिहाजा वे अपने घर अभी नहीं जा सकेंगे.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही