Search

 
 
 

रांची में मानसून से टूटी 18 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प

Ranchi News : राजधानी रांची में सड़कों की स्थिति जल्द सुधरने वाली है. लगातार मानसूनी बारिश से जर्जर हुई 18 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत होगी. पथ निर्माण विभाग ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का फैसला लिया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : राजधानी रांची में सड़कों की स्थिति जल्द सुधरने वाली है. लगातार मानसूनी बारिश से जर्जर हुई 18 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत होगी. पथ निर्माण विभाग ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का फैसला लिया है.

 

योजना के तहत तीन प्रमुख हिस्सों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. पहला हिस्सा एलपीएन सहदेव चौक से बूटी मोड़ तक 7.9 किलोमीटर का है. दूसरा हिस्सा नेपाल हाउस से मेकॉन चौक होते हुए हिनू चौक तक 2.3 किलोमीटर का है. वहीं, तीसरा हिस्सा रातू रोड जंक्शन से एचईसी गेट तक 7.8 किलोमीटर का होगा.

 

इन सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा निविदाएं जारी कर दी गई हैं. इस पूरे कार्य को खत्म करने के लिए तीन महीने का लक्ष्य रखा गया है. पूरे राज्य में सड़कों की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है. इसी बजट से रांची की इन सड़कों का डामरीकरण और मार्किंग भी होगी.

 

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यातायात सुरक्षित रखने के लिए फिलहाल अस्थायी मरम्मत हो रही है. मौसम साफ होते ही स्थायी निर्माण कार्य पूरी क्षमता से शुरू कर दिया जाएगा. इससे लोगों को जल्द ही गड्ढा-मुक्त सड़कों की सुविधा मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही