Search

 
 
 

जैप के 31 दारोगा इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नत, 4 अयोग्य, 27 विचार के लायक नहीं

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय में गठित प्रोन्नति समिति ने जैप के 31 दारोगा को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति देने का फैसला लिया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है, जारी आदेश के मुताबिक, दारोगा रैंक के कुल 62 पदाधिकारियों के नामों पर विचार किया गया.
 
झारखंड पुलिस मुख्यालय

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय में गठित प्रोन्नति समिति ने जैप के 31 दारोगा को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति देने का फैसला लिया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. हालांकि पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि जारी सूची प्रोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों की है और इसे अंतिम प्रोन्नति आदेश नहीं माना जाएगा.

 

जारी आदेश के मुताबिक, दारोगा रैंक के कुल 62 पदाधिकारियों के नामों पर विचार किया गया. जिन पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने पर विचार किया गया, उनमें से चार को समिति ने प्रोन्नति के लिए अयोग्य पाया है. इनमें मो. असलम, अभिमन्यू सिंह, छेदू महली और बनमाली हेंब्रम का नाम शामिल है. इसके साथ ही समिति ने 62 में से 27 पदाधिकारियों को प्रोन्नति के लिए विचार लायक नहीं पाया है.

 

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई चयन पर्षद की बैठक

सब-इंस्पेक्टरों की प्रोन्नति को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में चयन पर्षद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी संगठित अपराध असीम विक्रांत मिंज और आईजी मानवाधिकार पंकज कम्बोज सदस्य के रूप में शामिल रहे.

 

62 अधिकारियों के सेवा अभिलेखों की हुई समीक्षा

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वीकृत रोस्टर के तहत इंस्पेक्टर संवर्ग में 32 रिक्त पदों के विरुद्ध प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई थी. इनमें 28 पद अनारक्षित और 4 पद अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित थे. चयन पर्षद के समक्ष कुल 62 सब-इंस्पेक्टरों के सेवा अभिलेख रखे गए. समीक्षा के बाद 31 अधिकारियों को प्रोन्नति के लिए योग्य माना गया.

 

इन अधिकारियों को मिला प्रोन्नति के लिए स्थान

प्रोन्नति के लिए योग्य पाए गए अधिकारियों में बरमेश्वर ओझा, रामाशंकर सिंह, रविशंकर सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र राय, विश्वम्भर चंद्र किशोर, मो. फिरोज आलम, मो. शहावउद्दीन, शिवलाल यादव, प्रहलाद प्रसाद, विनय कुमार सिंह, बुचुन पाल, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार, महेंद्र शर्मा, रामभवन सिंह, श्रीहरी तिवारी, रवींद्र चौधरी, कपिलदेव महतो, हैदर अली खां, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, कुमार पुरुषोत्तम सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार, यशवंत कुमार सोय, सत्यदेव उरांव, विक्टर विनय मिंज, छठुलाल मरांडी, विश्वनाथ बोदरा और डिबरू टोप्पो शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही