Search

 
 
 

जयनगर में दीवार गिरने से एक बच्ची घायल, इलाज के अभाव में मौत

 

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह पंचायत स्थित कंझीयाडीह गांव में दीवार गिरने से एक 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका रिया कुमारी के पिता रंजीत साव ने बताया कि घर के पास में ही एक पुरानी दीवार थी, जो दो दिन से हो रही बारिश के कारण और भी कमजोर हो गयी थी. उस दीवार के पास में ही बच्चे खेल रहे थे कि अचानक दीवार रिया पर ही गिर गयी. दीवार के नीचे दबकर बच्ची की मौत हो गयी. दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करीब 15 मिनट बाद रिया को बाहर निकाला गया. रिया की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर ले गए. जहां पर बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

इलाज के अभाव में बच्ची की मौत

यहां डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं रहने से करीब आधे घंटे तक परिजन परेशान रहे. स्वास्थ्य केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर डॉक्टर हो या अन्य स्वास्थ्य कर्मी अक्सर नदारद रहते हैं. डॉक्टर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन एंबुलेंस आने में देरी होने से परिजन बच्ची को बाइक से ही सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से एंबुलेंस से बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/tpcs-7-naxali-arrested-including-one-lakh-prize-several-weapons-including-rifle-recovered/78005/">एक

लाख के इनामी समेत TPC के 7 उग्रवादी गिरफ्तार, राइफल समेत कई हथियार बरामद

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही