Search

 
 
 

पाकुड़ में 30 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

Pakur News : जिला नियोजन कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, पाकुड़ की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
 
प्रतीकात्मक तस्वीर

Pakur News : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 30 अक्टूबर को रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह मेला शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बाजार समिति मैदान परिसर में लगेगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जिला नियोजन कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, पाकुड़ की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

 

मेले के लिए विभिन्न कंपनियों और संस्थानों से अलग-अलग पदों पर रिक्तियां प्राप्त हो रही हैं. अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अन्य कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है.

 

ये दस्तावेज लाने होंगे

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित नियोजन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, स्थानीय निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति और बायोडाटा की दो प्रतियां लानी होंगी.

 

जिन अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन नहीं हुआ है, वे श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jharniyojan.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. इसके अलावा जिला नियोजन कार्यालय में पहुंचकर भी निबंधन कराया जा सकता है.

 

इच्छुक युवक-युवतियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही