Search

 
 
 

अमेरिका की अदालत ने NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को समन भेजा

Lagatar Desk : अमेरिकी अदालत का यह समन भारत की अदालतों के लिए बाध्यकारी नहीं है. न ही भारत को जवाब देने या किसी भारतीय का अदालत में पेश होने की कोई बाध्यता है. क्योंकि इस मामले में अमेरिका की सरकार पक्षकार नहीं है.
 
अजीत डोभाल

Lagatar Desk : अमेरिका के न्यूयार्क की अदालत ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और रॉ (RAW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को समन भेजा है. दिल्ली की जिला अदालतों के जरिए यह समन भेजा गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के खिलाफ न्यूयार्क की अदालत में साल 2024 में दीवानी मुकदमा दायर किया गया था. यह मुकदमा खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दायर किया है. पन्नू ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश रचने में डोभाल और गोयल की भूमिका थी.  

Uploaded Image

सामंत गोयल

 

न्यूयार्क के अदालत के जज कैथरीन पोल्क फैला ने 13 नवंबर को आदेश दिया है कि अजीत डोभाल व सामंत गोयल को समन जारी किया जाये. यह समन दिल्ली की तीन अदालतों में भेजा जाये. अजीत डोभाल के लिए पटियाला हाउस और सामंत गोयल के लिए द्वारका व तीस हजारी कोर्ट में.

 

इससे पहले अमेरिकी अदालत ने हेग कन्वेंशन के तहत भारत के कानून मंत्रालय के जरिए समन भेजने की कोशिश की थी, जो खारिज हो गई थे. इसके बाद अदालत ने यह वैकल्पिक तरीका अपनाया है. जिसके बाद मामले से जुड़े दस्तावेज दिल्ली की अदालतों तक पहुंचाया गया है.

 

हालांकि अमेरिकी अदालत का यह समन भारत की अदालतों के लिए बाध्यकारी नहीं है. न ही भारत को जवाब देने या किसी भारतीय का अदालत में पेश होने की कोई बाध्यता है. क्योंकि इस मामले में अमेरिका की सरकार पक्षकार नहीं है. 

 

भारत सरकार ने इस पूरे विवाद को बेबुनियाद बताया है. साथ ही कहा है कि यह पूरा मामला मनगढ़ंत व दुर्भावनापूर्ण है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि ऐसे मुकदमे खारिज किए जाते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही