Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (SGFI) में झारखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ी अभय कुमार ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है. 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अभय ने बालक वर्ग के +78 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें...
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में राज्य की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. अभय ने अपने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 2-0 से हराया. इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के खिलाड़ियों को भी 2-0 से पराजित किया. लगातार तीन मुकाबले जीतकर उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
हालांकि, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी के खिलाफ अभय को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया.
अभय की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

