Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से यात्री के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

Dhanbad News : घायल की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के राजापुर गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पारसनाथ में एक व्यक्ति के साथ कैटरिंग का काम करते हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर सात से प्लेटफॉर्म नंबर एक जाना था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह नशे की हालत में था.
 
सिंबोलिक फोटो

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर घुटने के ऊपर से कटकर शरीर से अलग हो गए. हादसा प्लेटफॉर्म नंबर सात पर हुआ. गंभीर हालत में उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कंट्रोल रूम और रेल मास्टर से आरपीएफ को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर सात पर रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. वहां बबलू सिंह लहूलुहान हालत में मिले. हादसे में उनके दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट चुके थे. आरपीएफ जवानों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

 

घायल की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के राजापुर गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पारसनाथ में एक व्यक्ति के साथ कैटरिंग का काम करते हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर सात से प्लेटफॉर्म नंबर एक जाना था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह नशे की हालत में था.

 

वहीं, आरपीएफ घायल के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है. हादसा किस परिस्थिति में और किस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल बबलू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही