Search

 
 
 

Dhanbad News: मतदाता सूची में लापरवाही पर BLO सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई- के. रवि

Dhanbad News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को धनबाद जिले के कतरास, झरिया और बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
 
मतदान केंद्र पर के. रवि कुमार

Dhanbad News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को धनबाद जिले के कतरास, झरिया और बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर खानापूर्ति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईआरओ, एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता, पारदर्शिता और पूरी जवाबदेही के साथ निर्वहन करना होगा. जिन मतदान केंद्रों पर एसआईआर कार्य में शिथिलता या लापरवाही सामने आएगी वहां संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की जाएगी. लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए.

 

के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और किसी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो. इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध अभिलेखों की गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में उन्हें आवश्यक सहयोग देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही परिवार के पात्र मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध हों.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पात्र युवा भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 और घोषणापत्र भरवाने के लिए प्रेरित करने को कहा. वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी मतदाता के नाम, पता, उम्र या अन्य विवरण में विसंगति होने पर उसे फॉर्म-8 भरवाकर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है. इसलिए निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही