Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डीसी ने अधिकारियों को जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों की मदद करने का दिया आदेश

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने जिले के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने का आदेश निकायों के अधिकारियों और अंचलाधिकारियों को जारी किया है. साथ ही संबंधित निकायों के हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. डीसी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने का प्रयास जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को करना है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flood-water-started-flowing-in-the-coastal-areas-people-breathed-a-sigh-of-relief/">आदित्यपुर

: तटीय इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी निकलना हुआ शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

इन क्षेत्रों के पदाधिकारी व अंचलधिकारियों को दिया गया है आदेश

इसी के तहत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल की देखरेख मे चांडिल डैम क्षेत्र में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलधिकारी को निर्देश मिला है. वहीं, सरायकेला नगर क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलधिकारी को, जबकि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर व अंचलधिकारी गम्हरिया और कपाली नगर निगम क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी व अंचलाधिकारी चांडिल को प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-water-level-of-roro-river-decreased-the-flow-of-water-decreased-even-from-the-small-culvert/">चाईबासा

: रोरो नदी का घटा जलस्तर, छोटी पुलिया से भी पानी का बहाव हुआ कम

किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए एम्बुलेंस तैयार रखने का आदेश

आदेश में जलमग्न हुए क्षेत्र में लोगों के फंसे होने की सूचना पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है. विदित हो कि इस आदेश के आलोक में कपाली नगर परिषद क्षेत्र के 22 लोग, नगर पंचायत सरायकेला के 4 लोग को बीती रात सेल्टर हाउस में जिला प्रशासन की टीम ने शिफ्ट भी किया है. वहीं, जिला उपायुक्त द्वारा लगातार सभी परिस्थितियों पर गहन निगरानी भी रखी जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आश्रय गृह/शेल्टर होम के लिए चूड़ा, गुड़ का सप्लाई करने के निर्देश भी दिया गया है. किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए एम्बुलेंस तैयार रखने, पीसीआर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन ने जलमग्न स्थान मे फंसे व्यक्ति को मदद के लिए 100 नंबर डायल करने की अपील की है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-culvert-near-shyamsunderpur-submerged-due-to-rising-water-level-of-swarnrekha-river/">चाकुलिया

: स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्यामसुंदरपुर के पास पुलिया डूबी

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

  • नगर पंचायत सरायकेला कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला- +918825186896, अंचलधिकारी सरायकेला - +917091275285
  • नगर निगम आदित्यपुर अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर - +919472709270, अंचलधिकारी गम्हरिया - +919430144892
  • नगर परिषद कपाली अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल - +918002969234
  • कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली - +916202912882/+919905655858, अंचलधिकारी चांडिल - +919990448851
  • ईचागढ़ / चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल - +918002969234 प्रखंड विकास पदाधिकारी इचागढ़ - +919905706914 अंचलधिकारी इचागढ़ - +919608030955
इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-water-of-swarnarekha-reached-the-shiva-temple-of-mahuldangri-flood-threat-in-many-villages/">बहरागोड़ा

: महुलडांगरी के शिव मंदिर तक पहुंचा स्वर्णरेखा का पानी, कई गांवों में बाढ़ का खतरा 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही