Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीसी ने 3 लोस क्षेत्र के लिए स्थापित की शिकायत अनुवीक्षण केंद्र

 
  • अलग-अलग जारी किए गए टोल फ्री नंबर
Adityapur (Sanjeev Mehta) : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के उद्देश्य से सरायकेला खरसावां जिला के संयुक्त सहकारिता भवन दूधी में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर की स्थापना की गई है. जो निर्वाचन की घोषणा की तिथि से 24x7 संचालित रहेगी. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दी है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत एवं आमजनों के सहयोग के लिए संयुक्त सहकारिता भवन दूधी में लोकसभा संसदीय क्षेत्रवार अलग अलग टोल फ्री दूरभाष सेवा स्थापित की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-session-of-sikh-wisdom-for-sikh-students-from-april-20-registration-starts/">जमशेदपुर

: सिख छात्रों के लिए सिख विजडम का नया सत्र 20 अप्रैल से, रजिस्ट्रेशन आरंभ
इसके लिए अलग-अलग हेल्पलाईन नंबर भी जारी की गई है. जिसके तहत लोकसभा क्षेत्र रांची के लिए 18003456484 नंबर है. जिले का ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. जबकि सिंहभूम (अ. ज. जा.) लोकसभा क्षेत्र के लिए नंबर होगा 18003456485. जिले का 51- सरायकेला विधानसभा क्षेत्र सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में पड़ता है. वहीं खूंटी लोकसभा (अ. ज. जा.) क्षेत्र के लिए हेल्प लाइन नंबर 18003456483 होगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-son-riding-bike-dies-in-collision-with-car-father-serious/">हजारीबाग

: कार की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर
खूंटी लोकसभा क्षेत्र में जिले का ( 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र) पड़ता है. इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय, सरायकेला खरसावां में टॉल फ्री नंबर 1950 जो भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा स्थापित की गई है, वह भी सूचारू रूप से कार्यरत रहेगी. इन नंबरों पर किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी समस्या एवं शिकायत हो तो सम्पर्क स्थापित करते हुए समस्याओं और शिकायतों को रखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bdo-co-held-a-meeting-with-the-employees-regarding-election-preparations-and-2-news-including/">गिरिडीह

: बीडीओ-सीओ ने चुनाव की तैयारी को लेकर कर्मियों संग की बैठक समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही