Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे : पुरेंद्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के अध्यक्ष रामजी शर्मा के अध्यक्षता में मनाई गई. कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया गया. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार समाज के कमजोर वर्गों को न्याय देना चाहती है, तो बिहार के तर्ज पर पूरे देश में जाति आधारित जनगणना की घोषणा करे. साथ ही जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी राजनीतिक एवं नौकरी के क्षेत्र में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की घोषणा करे. इसे भी पढ़ें : बासुदेव">https://lagatar.in/basudev-tirkey-became-the-district-president-of-tribal-lohra-community/">बासुदेव

तिर्की बने आदिवासी लोहरा समाज के जिलाध्यक्ष
पुरेंद्र नारायण सिंह ने केंद्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों का समाज बनाने के लिए समाज के कमजोर वर्गो के लिए सरकारी नौकरियां एवं निजी क्षेत्र में 80 फ़ीसदी आरक्षण लागू किए जाने की मांग की. कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, उमाशंकर राम, एसएन यादव, देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, मनोज पासवान, बैजू यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, सिमरन मेहरा, विनोद कुमार सिंह, गणेश राय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bdo-held-a-meeting-regarding-preparations-for-republic-day/">गिरिडीह

: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक

आदित्यपुर : हाइकोर्ट के स्टे के बाद भी विवादित घर पर चलाया बुल्डोजर

  • विरोध शुरू होते ही पीछे हटा प्रशासन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Buldojar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर में आवास बोर्ड ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है. लेकिन जब आवास बोर्ड के अधिकारियों को हाई कोर्ट के स्टे दिखाया गया तो तो प्रशासन वापस लौट गई. बता दें कि आवास बोर्ड ने बुधवार को रैयत के आशियाने पर बुलडोजर चलाया है. रैयतों का विरोध शुरू होते ही प्रशासन बैकफुट पर आ गया और कार्रवाई बीच में रोक दी. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 16 के दिंदली मौजा में स्थित भूखंड में कई दावेदार हैं, मगर सनातन महतो इसपर कब्जा कर रखा है. सनातन महतो का आवास बोर्ड के साथ मामला चल रहा है. यह जमीन आवास बोर्ड ने आरके सिन्हा को अलॉट किया है. इसे भी पढ़ें : कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-pm-took-feedback-from-ministers-regarding-the-consecration-of-ram-lalla-rajnath-read-the-vote-of-thanks/">कैबिनेट

की बैठक : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम ने मंत्रियों से फीडबैक लिया, राजनाथ ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा
बुधवार को जब आवास बोर्ड दंडाधिकारी के साथ पहुंची तो सनातन महतो का परिवार विरोध में उतर गया. इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू की. महिलाओं को भी नहीं बख्शा. इस बीच सनातन महतो की ओर से हाईकोर्ट का स्टे पेपर दिखाया गया. जिसके बाद प्रशासन बैरंग लौट गई. बता दें कि यहां पिछले कई सालों से रैयत, अवैध कब्जाधारी और आवास बोर्ड के साथ विवाद चल रहा है. कई बार आवास बोर्ड यहां कब्जा करने पहुंची मगर विफल रही. इस बार भी आवास बोर्ड को बैरंग लौटना पड़ा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bdo-held-a-meeting-regarding-preparations-for-republic-day/">गिरिडीह

: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ ने की बैठक

आईडीटीआर में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-ITDR-Trening.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आईडीटीआर जमशेदपुर में 2 जाॅब रोल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया. सरायकेला जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में आईडीटीआर पहला संस्थान है जिसमें टोकरी निर्माण एवं कारपेंटर का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है जिसके तहत आज पहले दिन दोनों जाॅब रोल में चयनित प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया. इस संदर्भ में आईडीटीआर के महाप्रबंधक आनंद दयाल ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम की शुरूआत की गई है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-final-rehearsal-of-the-parade-took-place-under-the-supervision-of-dc-sp/">बोकारो

: डीसी-एसपी की देखरेख में परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास, दिये कई निर्देश
इस योजना में कुल 18 प्रकार के पारंपरिक काम शामिल किए गए हैं. जिसमें से दो का प्रशिक्षण आईडीटीआर में प्रारंभ किया गया है. शीघ्र ही अन्य का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा. श्री दयाल ने बताया कि इस योजना के तहत 4 साल की अवधि के लिए 3 लाख रू. तक का कोलैटरल-फ्री लोन 5 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज की दर पर देने का प्रावधान किया गया है. इस अवसर पर प्रशिक्षण की संयोजिका प्रियंका ने बताया कि इस योजना के तहत बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण प्रदान की जाती है. उन्होंने बताया कि एमएसडीई की 5-7 दिन की बेसिक प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद ही कस्टमर इस योजना के लाभ के तहत पहले चरण में 1 लाख रूपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-child-burnt-by-firecracker-powder-while-playing-admitted-to-hospital/">जमशेदपुर

: खेल-खेल में पटाखे के बारूद से झुलसा बच्चा, अस्पताल में भर्ती
दूसरे चरण में 2 लाख रूपए का लोन लेने का प्रावधान है जो कि पहले ली गई लोन की राशि के भुगतान के बाद ही प्राप्त हो सकता है. इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को लोन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग, मार्केट लिंकेज सपोर्ट, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर इंसेंटिव जैसे लाभ प्रदान किए जाते हैं. योजना के तहत एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद आवेदकों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विश्वकर्मा के रूप में रजिस्टर किया जाता है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-social-worker-karan-gorai-cooperated-in-the-work-of-goddess-durga-temple/">सरायकेला

: समाजसेवी करन गोराई ने किया देवी दुर्गा मंदिर के कार्य में सहयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही