Search

 
 
 

बिहार के 10 जिलों की हवा खराब, समनपुरा में AQI 335 पहुंचा, समस्तीपुर की हवा सबसे साफ

Lagatar Desk : राजधानी पटना के समनपुरा इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया.  वहीं, मुंगेर में AQI 276 रहा. पटना के अन्य इलाकों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रही. दानापुर में 225, तारामंडल में 274, मुरादपुर में 198 और राजवंशी नगर में 179 AQI दर्ज किया गया.
 
हवा खराब
  • समस्तीपुर की हवा सबसे साफ
  • 93 AQI के साथ बिहार में पहले स्थान पर

Lagatar Desk : बिहार में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई. जिसका असर अब हवाओं पर दिखने लगा है. पटाखों से निकले धुएं के कारण पटना सहित कई जिलों में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है. कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

बिहार के 10 जिलों की हवा खराब

बिहार के 10 जिलों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. इनमें पटना के अलावा आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर और राजगीर शामिल हैं. इन शहरों में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

 

पटना के समनपुरा की हवा सबसे जहरीली

राजधानी पटना के समनपुरा इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया.  वहीं, मुंगेर में AQI 276 रहा. पटना के अन्य इलाकों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रही. दानापुर में 225, तारामंडल में 274, मुरादपुर में 198 और राजवंशी नगर में 179 AQI दर्ज किया गया.

 

समस्तीपुर की हवा सबसे अच्छी

दूसरी ओर, समस्तीपुर 93 AQI के साथ बिहार का सबसे साफ हवा वाला शहर रहा. जहरीली हवा का असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है. इससे आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. अस्थमा, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है. बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषित हवा से बचने की सलाह दी जाती है.

 

पटाखों पर सख्ती की मांग

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सरकार से पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं हवा को प्रदूषित करता है और इसका सीधा असर आम लोगों की सेहत पर पड़ता है.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पटाखों के उत्पादन और बिक्री पर नियंत्रण जरूरी है. साथ ही यह भी तय होना चाहिए कि किस तरह के पटाखों और कितनी आतिशबाजी की अनुमति दी जाए. लोगों का मानना है कि त्योहार की खुशियां मनाने के साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है. 

 

प्रदूषण बढ़ने से सेहत पर पड़ सकता है असर

CPCB के मानकों के मुताबिक, AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है. शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही