Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयरपोर्ट हत्याकांड : गैंगस्टर प्रिंस खान परिवार वालों को बार-बार दे रहा धमकी

एयरपोर्ट हत्याकांड के पीड़ित परिवार को गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार धमकी दे रहा है. धमकी मिलने के बाद पुष्कर महतो और राजकुमार गोप के परिवार वालों में दहशत का माहौल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  एयरपोर्ट हत्याकांड के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार होटल संचालक राजकुमार  और उनके करीबियों को  धमकी दे रहा है. धमकी मिलने के बाद परिवार वालों में दहशत का माहौल है.

 

प्रिंस खान ने ऑडियो भेजकर पीड़ित परिवार को धमकी दी है. ऑडियो में कहा गया है कि इस बार गोली मारे हैं. अगली बार घर पर गोली-बम चलायेंगे. प्रिंस खान ने रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी है. 

 

सुनें यह ऑडियो, घटना करने के बाद भी कैसे धमकी दे रहा है प्रिंस खान

 

 

 

पीड़ित परिवार को कई बार मिल चुकी है धमकी

पीड़ित परिवार को प्रिंस खान से मिल रही बार-बार धमकी की जानकारी रांची पुलिस को भी है. इससे पहले दिसंबर माह में भी पीड़ित परिवार को धमकी दी गई थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी.  

 

होटल संचालक राजकुमार ने रांची एसएसपी राकेश रंजन को पूरे मामले के बारे में बताया था. इससे पहले एयरपोर्ट थाना प्रभारी को भी धमकी मिलने की सूचना दी गई थी.

 

हालांकि रांची पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ मोबाइल जब्त की. इसके दो महीने बाद अपराधियों ने रांची पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये.

 

आपको बता दें कि यह वारदात जमीन विवाद से जुड़ा था. जमीन विवाद पुष्कर महतो और पिंटू महतो के बीच चल रहा है. एयरपोर्ट थाना में इस वारदात के पहले चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया था. 

 

होटल में घुसकर की मनीष गोप की हत्या 

बता दें कि बीते 7 मार्च को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रात 8:23 मिनट पर होटल में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी थी. मृतक युवक की पहचान मनीष गोप के रूप में हुई थी.

 

मनीष गोप होटल संचालक राज कुमार गोप के चचेरे भाई था. गैंग्स्टर प्रिंस खान ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. रांची पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है. फिलहाल हत्याकांड में शामिल किसी भी शूटर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही