Search

 
 
 

पटना में आइसा का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Patna News : प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से मार्च पर निकले. इस दौरान छात्र अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे. छात्र बार-बार अपनी मांगों को दोहरा रहे थे. लोकभव मार्च को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कई जगह चौक-चौराहों को बंद कर दिया गया था. छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया. लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ गए.
 
प्रदर्शन

Patna News : पटना में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के छात्रों ने एसआईआर और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकभवन मार्च निकाला. इस दौरान छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने नारेबाजी भी की.

 

इसे भी पढ़ें....

 

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से मार्च पर निकले. इस दौरान छात्र अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे. छात्र बार-बार अपनी मांगों को दोहरा रहे थे. लोकभव मार्च को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कई जगह चौक-चौराहों को बंद कर दिया गया था. छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया. लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ गए.

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की भी हुई. इसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया. पुलिस छात्रों को गाड़ी में बैठा रही थी तभी छात्रों ने उस वाहन की चाबी ले ली और वहां से निकल गए.

 

इधर, प्रशासन ने कहा कि धरना-प्रदर्शन केवल गर्दनीबाग स्थित निर्धारित स्थल पर ही किए जाएं. प्रशासन के मुताबिक, तय स्थल के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. निर्धारित स्थल के अलावा अन्य जगहों पर प्रदर्शन होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

 

बता दें कि कुछ दिन पूर्व महागठबंधन ने भी लोकभवन मार्च निकाला था. मार्च का नेतृत्व तेजस्वी यादव ने किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने वोट चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है. मार्च में ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR पर सवालों का जवाब और बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई थी. उस दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही