Ranchi News : अरगोड़ा अंचल में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में कर्मचारी संघ ने फिरायालाल चौक पर कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान संघ के सदस्यों ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें...
कैंडल मार्च के माध्यम से संघ ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मीकांत के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए.
उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्यभर के अंचल कर्मचारियों में भय का माहौल है. कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. प्रशासन को अंचल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें. वहीं, संघ के भरत कुमार ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संघ हड़ताल पर जाने के लिए विवश होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

