Okazaki News : एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. 11वें दिन भारतीय महिला आर्चरी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, बुधवार को खेले गए मैच में भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइल में कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवो को 3-2 से हरा दिया. इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
इसे भी पढ़ें...
बुधवार को महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर भारत के लिए सातवां गोल्ड जीता. तीरंदाज ज्योति, पृथिका और चिकिता की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर यह जीत दिलाई. इस जीत पर भारतीय आर्चरी संघ और खेल मंत्रालय ने बधाई दी है.
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना ने कजाकिस्तान को 3-2 से हराया
इस जीत के साथ लवलीना लगातार दो एशियन गेम्स में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं. मैच की बात करे तो पहले राउंड में लवलीना का प्रदर्शन खराब रहा और कजाकिस्तान की नताल्या ने यह राउंड 2-3 से अपने नांम किया. हालांकि, इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने अपनी रणनीति में बदलाव किया उसके बाद दूसरा और फिर तीसरा राउंड अपने नाम किया.
लवलीना ने अपने जवाबी हमलों से जवाब दिया और 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत हासिल की. दूसरे राउंड में लवलीना को पांच जजों की ओर से 10-10 प्वाइंट मिले. वहीं, तीसरे राउंड में दो जज ने लवलीना को 10, जबकि तीन जजों ने 9 प्वाइंट दिए.
भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. प्रिया घंघस को ब्रांज मेडल मिला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

