Search

 
 
 

एशियन पैरा गेम्स : भारतीय शूटर मोना अग्रवाल ने जीता दूसरा गोल्ड

Sports News : प्रतियोगिता में भारत की अवनी लेखरा भी पदक की दावेदार थीं, जिन्होंने चौथा स्थान हासिल किया. फाइनल में अवनी ने 333.2 अंक हासिल किए. चीन की क्यूपिंग झांग ने 353.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की मियोंग किम 344.4 अंक लेकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.
 
मोना अग्रवाल

Sports News : अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची और नागोया शहर में हुए एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 85 पदक जीते, जिसमें स्वर्ण पदक 21, सिल्वर पदक 27, कांस्य पदक 37 शामिल है. एशियन गेम्स की समाप्ति के बाद 16 अक्टूबर से शुरू हुए पैरा गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ी का दबदबा कायम है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भारतीय पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड कायम कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 

 

आइची प्रीफेक्चर जनरल शूटिंग गैलरी में आयोजित मुकाबले में मोना ने 357.5 अंक हासिल किए. इस प्रतियोगिता में उनका यह दूसरा गोल्ड है. इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता. 

 

मोना के शानदार प्रदर्शन ने स्वीडन की एना बेन्सन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेन्सन ने जुलाई 2026 में नोवी सैड में आयोजित विश्व कप के दौरान 356 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, इस स्पर्धा का पिछला एशियाई रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया की ली युन-री के नाम था, जिन्होंने पिछले महीने 355.7 अंक हासिल किए थे.

 

प्रतियोगिता में भारत की अवनी लेखरा भी पदक की दावेदार थीं, जिन्होंने चौथा स्थान हासिल किया. फाइनल में अवनी ने 333.2 अंक हासिल किए. चीन की क्यूपिंग झांग ने 353.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की मियोंग किम 344.4 अंक लेकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.

 

फाइनल से पहले क्वालीफिकेशन राउंड में अवनी का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने 580-24x अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. उनका यह स्कोर एशियन पैरा गेम्स का क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड भी रहा. दूसरी ओर, मोना ने 566-17x अंक जुटाकर छठा स्थान हासिल किया था. इसके बावजूद फाइनल में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया.

 

मोना ने फाइनल की नीलिंग सीरीज में 101.4 और प्रोन सीरीज में 102.1 अंक हासिल किए. इसके बाद स्टैंडिंग सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन निशाने लगाए और रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

 

इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में मोना ने 250 अंक हासिल कर एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया था. इस इवेंट में अवनी लेखरा ने 249.6 अंक के साथ रजत पदक जीता था. पैरा गेम्स में 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है.

 

एशियन पैरा गेम्स और एशियन गेम्स में अंतर

एशियन गेम्स और एशियन पैरा गेम्स दोनों ही एशिया महाद्वीप की बड़ी बहु-खेल प्रतियोगिताएं हैं, लेकिन इनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों और संचालन में अंतर होता है. एशियन गेम्स में सामान्य (सक्षम) एथलीट भाग लेते हैं, जबकि पैरा गेम्स में शारीरिक रूप से अक्षम (दिव्यांग) एथलीट भाग लेते हैं.

 

एशियन पैरा गेम्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी

सुमित अंतिल     पैरा एथलेटिक्स (जैविक/भाला फेंक F64)
अवनि लेखरा     पैरा शूटिंग (10 मीटर एयर राइफल)
शीतल देवी     पैरा तीरंदाजी (आर्चरी)
प्रमोद भगत     पैरा बैडमिंटन
नितेश कुमार     पैरा बैडमिंटन
हरविंदर सिंह     पैरा आर्चरी (तीरंदाजी)
भाविना पटेल     पैरा टेबल टेनिस
सुहास एल. वाई.     पैरा बैडमिंटन
निषाद कुमार     पैरा एथलेटिक्स (हाई जंप / लंबी कूद)
प्रीति पाल     पैरा एथलेटिक्स (स्पिरिंट / दौड़)
मोना अग्रवाल     पैरा शूटिंग
शैलेंद्र कुमार  पैरा एथलेटिक्स (लंबी कूद)
शैलेश कुमार     पैरा एथलेटिक्स (लंबी कूद)





Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही