Ranchi News : झारखंड पुलिस द्वारा खेलगांव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में रविवार को छह वर्गों के पदक विजेताओं की घोषणा की गई. रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के पुरुष एवं महिला वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए.
इसे भी पढ़ें..
रिकर्व महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस की अमनदीप कौर ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस की सुमन चौधरी ने रजत और ITBP की सोनाली बसुमतारी ने कांस्य पदक जीता. रिकर्व पुरुष वर्ग में असम राइफल्स के अकोइजाम अमरजीत स्वर्ण पदक विजेता बने. CISF के दिव्यांश चौधरी को रजत और ITBP के नीरज को कांस्य पदक मिला.

खिलाड़ियों को मिला मेडल
कंपाउंड महिला वर्ग में असम राइफल्स की समैना बसुमतारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. CISF की आकांक्षा ने रजत और BSF की मैनाव नारजरी ने कांस्य पदक जीता. कंपाउंड पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस के रजत चौहान ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के हर्ष बालियान ने रजत और CRPF के भगवान दास ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

तीरंदाजी टीम
इंडियन राउंड महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की नमिता वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता. SSB की पुष्पा को रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडेय को कांस्य पदक मिला. वहीं, इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में ITBP के गौरव संजयराव चांदने ने स्वर्ण, BSF के सुनील कुमार ने रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य ने कांस्य पदक हासिल किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

