Search

 
 
 

आठवले पहले बताएं, केंद्र ने झारखंड के लिए क्या किया : राकेश सिन्हा

Ranchi News : राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकारें केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से नहीं, बल्कि जनता के वोट से बनती और बदलती हैं. भाजपा जनादेश के रास्ते सत्ता हासिल नहीं कर पा रही है, इसलिए झारखंड में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के सत्ता परिवर्तन और एनडीए सरकार बनने संबंधी बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सत्ता परिवर्तन का सपना दिखाने से पहले आठवले केंद्र सरकार में अपने कार्यों और झारखंड के लिए किए गए कामों का हिसाब दें.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकारें केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से नहीं, बल्कि जनता के वोट से बनती और बदलती हैं. भाजपा जनादेश के रास्ते सत्ता हासिल नहीं कर पा रही है, इसलिए झारखंड में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है.

 

उन्होंने कहा कि दलित और आदिवासी न्याय की बात करने वाले आठवले बताएं कि केंद्र ने आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, युवा और मजदूरों के लिए क्या किया. झारखंड की खनिज संपदा से केंद्र को मिलने वाले राजस्व और राज्य के हिस्से पर भी भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए.

 

छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और किसी भी अन्याय का समर्थन नहीं करती. उन्होंने भाजपा से रोजगार के वादे और युवाओं के आंदोलनों पर केंद्र की नीति स्पष्ट करने की मांग की.

 

सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जमीन, जंगल, पानी और खनिज यहां की जनता की संपत्ति हैं. भाजपा इसे कॉरपोरेट हितों के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि झारखंड कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं है और जनता लोकतांत्रिक तरीके से हर कोशिश का जवाब देगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही