Search

 
 
 

Aurangabad News : कोलकाता से आ रही बस हाईवे पर पलटी, कई यात्री घायल

Aurangabad News : बिहार के औरंगाबाद में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना औरंगाबाद के नेशनल हाईवे-19 पर हुई.
 
दुर्घटनाग्रस्त बस

Aurangabad News : बिहार के औरंगाबाद में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. यह घटना औरंगाबाद के नेशनल हाईवे-19 पर हुई.

 

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी निवासी पर्यटकों के दल आगरा घूमने जा रहा था. बस हाईवे-19 से जा रही थी जैसे ही औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र पहुंची ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई. बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर के टकराकर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियो में चीख पुकार मच गई.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आवाज सुनते ही आसपास के लोग  बस की तरफ दौड़े और बस फंसे लोगों को बाहर निकालना का प्रयास करने लगे. घटना की सूचना बारुण थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला.

 

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. 

 

घायलों में रीता सूतोधर, दिलीप बुंडू, हीरा बुंडू, शेफाली भुई, झाना बाबरी, नेमाई शिष्ट, रौतन मंडल, सोनामुखी, मालवती घोष, महाबली उरांव, चांद सूतोधर, मुराली कारक और बस का खलासी शेख अशरफ शामिल हैं. घायलों में कुछ की हालक गंभीर है.

 

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों के घटना की जानकारी ली जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही