New Delhi : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. टीम की नियमित कप्तान सोफी मोलिनक्स चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.
इसे भी पढ़ें...
बांग्लादेश के खिलाफ 9 से 14 अक्टूबर के बीच ब्रिस्बेन में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज में ताहलिया मैकग्राथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगी. वहीं, मोलिनक्स के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तक फिट होने की उम्मीद जताई गई है.
अगर मोलिनक्स न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं होती हैं, तो उप-कप्तान एश्ले गार्डनर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हैं. वहीं, ग्रेस हैरिस को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है.
राष्ट्रीय चयनकर्ता फ्लेग्लर ने बताया कि मोलिनक्स को 'द हंड्रेड' से लौटने के बाद चोट लगी थी. उस समय चोट गंभीर नहीं मानी गई थी, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं. चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबलों तक मैदान पर वापसी कर लेंगी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम
निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन (टी20 सीरीज के लिए), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

