Search

Jamshedpur News: 9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. मामले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
सांकेतिक तस्वीर

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक उनकी बच्ची को रोज स्कूल ले जाने और वापस घर पहुंचाने का काम करता था. आरोप है कि 17 अगस्त को स्कूल से बच्ची को घर लाते समय चालक ने उसे ऑटो में आगे अपनी सीट के पास बैठा लिया.

इसे भी पढ़ें: 

घर पहुंचने के बाद बच्ची की मां ने उसे आगे बैठा देखा और इस संबंध में पूछताछ की. परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने चालक पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और आरोपी ऑटो चालक लाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही