Search

बाबूलाल छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न करें : कांग्रेस

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी को छात्रों का दर्द नहीं, बल्कि सत्ता की भूख दिखाई दे रही है. छात्रों के भविष्य और उनके आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ का हथियार बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार का स्पष्ट विरोध करती है. दोषी कोई भी हो, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि जांच से पहले राजनीतिक बयानबाजी कर माहौल को बिगाड़ना भी उचित नहीं है.

उन्होंने अमित शाह से बाबूलाल मरांडी की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद झारखंड भाजपा नेताओं की छात्र आंदोलन में बढ़ी सक्रियता कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र आंदोलन को सरकार विरोधी राजनीतिक अभियान में बदलने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन उनके अधिकारों की लड़ाई है, भाजपा की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं.
ऋषीकेश सिंह ने कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोगों पर भी छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया और उनसे राजनीतिक बहकावे में नहीं आने की अपील की.

राहुल गांधी की चुप्पी पर बाबूलाल मरांडी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने और समाधान का रास्ता निकालने का सुझाव दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही