Search

 
 
 

फाइव-डे वर्किंग की मांग पर रांची में बैंककर्मियों की हड़ताल, 26 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी

Ranchi News : शाखाओं में लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य वित्तीय सेवाएं ठप रहने से आम नागरिकों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बैंककर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया. बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से फाइव-डे वर्किंग को लागू करने की मांग की जा रही है, परंतु इस पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है.
 
बैंककर्मियों की हड़ताल

Ranchi News : राजधानी रांची में सप्ताह में पांच दिन काम (फाइव-डे वर्किंग) की व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. हड़ताल के चलते शहर भर में विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों में सामान्य बैंकिंग कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

शाखाओं में लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य वित्तीय सेवाएं ठप रहने से आम नागरिकों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बैंककर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया. बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से फाइव-डे वर्किंग को लागू करने की मांग की जा रही है, परंतु इस पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. 

 

यूनियनों का तर्क है कि कर्मचारियों पर काम का बढ़ता दबाव और तनाव देखते हुए कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए सप्ताह में दो दिन का अवकाश बेहद आवश्यक है. इसके बावजूद बैंक प्रबंधन और वित्त मंत्रालय की ओर से मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है.

 

यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह एक दिन की हड़ताल केवल एक सांकेतिक विरोध है. यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी उचित मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें न माने जाने पर 26 अक्टूबर से देशभर के सभी बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही