Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में डोर-टू-डोर कोविड संक्रमण की जांच का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement

Bermo: कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को लेकर गोमिया में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका, सहिया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोमिया में घर घर जाकर कोविड के लक्षण वाले लोगों का सर्वे कर रही है. सोमवार को गोमिया बाल विकास केंद्र की ओर से आंगनबाड़ी सेविका को पल्स ऑक्सीमिटर दिया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया एवं स्वयं सहायता समूह को रैपिड एन्टीजन किट्स दिया गया है. आंगनबाड़ी की सेविकाएं पल्स ऑक्सीमीटर लेकर डोर-टू-डोर ग्रामीणों के ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रही है. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हलन बारला ने गोमिया प्रखंड के झिरकी और बांध गांव गए. और यहां सेविका और सहिया द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/esl-steel-provided-life-saving-equipment-to-pse-hospital-in-bokaro/69494/">बोकारो

के PSE अस्पताल को ESL स्टील ने मुहैया कराया जीवन-रक्षक उपकरण

संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद

इस संबंध कपिल कुमार में बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. साथ ही आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं महिला समूह के सदस्यों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है. जो सूदूरवर्ती गांवों में जाकर ग्रामीण महिला व पुरूष को आक्सीजन लेवल की पल्स ऑक्सीमीटर से जाच कर रही है. साथ ही ग्रामीणों का डाटा बेस की जानकारी भी दर्ज कर रही है. यह अभियान 5 जून 2021 तक चलाया जाएगा. साथ ही लोगों को कोविड नियमों के अनुपालन, वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारियों का व्यापाक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-arrested-thugs-used-cheat-fake-police-officers/69475/">बोकारो

पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, जेल

कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं महिला समूह के महिलाएं, पल्स ऑक्सीमीटर से ग्रामीणों के ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रही हैं. साथ ही कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सूची भी तैयार कर रही हैं. ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण जैसे- खांसी, सर्दी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के बारे जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक भी कर रही हैं. उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह के लक्षण आने पर अविलम्ब कोरोना का जांच करवाएं. वे ग्रामीणों को कोरोना का टीका लेने के लिए भी जागरूक कर रही हैं. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं महिला समूह के सदस्यों के द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी रखने, मास्क लगाने, हाथों को सैनेटाइज करने समेत अन्य कई अहम जानकारी दी जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही