Patna News : बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सम्राट सरकार ने नवरात्र से पहले करोड़ो पेंशनधारियों को तोहफा दिया है. सरकार ने 1.08 करोड़ लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1100-1100 की राशि भेज दी है.
इसे भी पढ़ें...
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिलता है. इससे पहले यह राशि 400 रुपये प्रतिमाह थी. जिसे बाद में सम्राट सरकार ने बढ़ाकर 1100 कर दिया. सरकार का उद्देश्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. लाभार्थियों के पेंशन राशि बढ़ने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में पहले की तुलना में अधिक मदद मिलेगी.
नवरात्र से पहले खाते में राशि आने से लाभुक खुश है. खासकर वैसे लोगों को जिनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DBT के माध्यम से पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की.
यह राशि हर माह की 10 तारीख को लाभुकों के खातों में भेजी जाती है. सितंबर माह में 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार पेंशनधारियों के खाते में अगस्त माह की पेंशन 1,233.87 करोड़ भेजी गई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

