Search

 
 
 

Bhagalpur News : नवगछिया में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव

Bhagalpur News : जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह  युगेश कुमार के सहकर्मी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे. इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका देखा. सहकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस लाइन और वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
 
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhagalpur News : भागलपुर के नवगछिया में सरकारी क्वार्टर में दारोगा का शव फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह  युगेश कुमार के सहकर्मी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे. इसी दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटका देखा. सहकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस लाइन और वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

 

मृतक युगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बाराहाट के निवासी थे. वह नवगछिया एसपी कार्यालय की अपराध शाखा में तैनात थे और पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे. हाल ही में विभागीय पदोन्नति के तहत उन्हें जमादार से इंस्पेक्टर बनाया गया था. ऐसे में अचानक उनकी मौत से सहकर्मी और पुलिस अधिकारी स्तब्ध हैं.

 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कमरे को सुरक्षित कर दिया. वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. मौके पर एसडीपीओ सईम रजा और मुख्यालय डीएसपी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे.

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युगेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले क्या हुआ था, इसकी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों की ओर से मौत के कारणों पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. युगेश कुमार के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही