Search

 
 
 

Bhojpur News : भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे पवन सिंह, भतीजी से बंधवाई राखी

Bhojpur News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार को अहले सुबह भोजपुर की बिलौटी गांव पहुंचे. वहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके परिवार से मुलाकात कर घटना व परिवार की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.
 
भरत तिवारी के परिवार से मिले पवन सिंह

Bhojpur News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार को अहले सुबह भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे. वहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके परिवार से मुलाकात कर घटना व परिवार की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. 

 

पवन सिंह के बिलौटी गांव पहुंचने की खबर मिलते ही लोगों की काफी भीड़ हो गई. मुलाकात के दौरान माहौल भावुक हो गया. परिवार के सदस्यों ने भरत से जुड़ी यादों और उनकी मौत के बाद परिवार पर पड़े असर की जानकारी पवन सिंह के सामने रखी. पवन सिंह ने कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द बेहद गहरा होता है. ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है. 

Uploaded Image

 

भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी

पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव तरीके से परिवार के साथ खड़े रहेंगे. इस दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को रांखी बांघी. भतीजी ने अपने चाचा को न्याय दिलाने की मांग उठाई.


बता दें कि भरत भूषण तिवारी की 17 जून 2026 को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. इस घटना का बिहार, झारखंड समेत कई जगहों पर विरोध किया गया था. परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

 

भरत तिवारी के परिवार से अब तक कई लोग मिलने आ चुके है, जिनमें जज, नेता, अभिनेता शामिल है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही