Search

 
 
 

Bhojpuri  Bawal :तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या से तलाक की बताई वजह,राबड़ी देवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों अपने अनोखे फॉर्मेट और बड़े खुलासों के कारण सुर्खियों में है
 

Lagatar Desk: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों अपने अनोखे फॉर्मेट और बड़े खुलासों के कारण सुर्खियों में है. इस शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी सितारे नजर आ रहे हैं, साथ ही जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी इसमें शामिल हैं .शो के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप ने अपनी निजी जिंदगी और ऐश्वर्या राय से टूटे रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए. 

तेज प्रताप ने बताई रिश्ते में दरार की वजह

शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनके और ऐश्वर्या राय के विचार और जीवनशैली एक-दूसरे से काफी अलग थे. उन्होंने कहा कि वह पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में विश्वास रखते हैं, जबकि ऐश्वर्या को उनका यह अंदाज पसंद नहीं था.तेज प्रताप के मुताबिक, दोनों के बीच कई बातों को लेकर मतभेद होते थे और लगातार बढ़ती दूरी की वजह से उनका रिश्ता बिगड़ता चला गया. आखिरकार मामला अदालत तक पहुंच गया.

 

राबड़ी देवी को लेकर भी किया गंभीर दावा

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या राय की ओर से लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन आरोपों को साबित करने के लिए सबूत जरूरी होते हैं.

 

इसके बाद तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि घटना के समय कुछ विधायक वहां मौजूद थे और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी. तेज प्रताप के मुताबिक, उन्होंने संबंधित सबूत अदालत में भी पेश किए हैं.

 

क्या दोबारा शादी करेंगे तेज प्रताप

शो में तेज प्रताप से जब पूछा गया कि मौजूदा विवाद खत्म होने के बाद क्या वह दोबारा शादी करने के बारे में सोचेंगे, तो उन्होंने फिलहाल इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि इस समय उनका ध्यान जनता की सेवा पर है और शादी को लेकर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं किया है. भविष्य में क्या होगा, यह समय आने पर तय किया जाएगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही