Khagaria News : बिहार के खगड़िया में सोमवार को सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. यह घटना खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, बेलदौर निवासी नीतीश कुमार और नीरज कुमार सोमवार को बाइक से जा रहे थे तभी नगर पंचायत निवासी काजू कुमार भी अपनी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहा था.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दोनों बाइक काफी रफ्तार में थी. जैसी ही वे लोग उसराहा पुल के पास पहुंचे दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद तीनों लोग गिरकर घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे. तीनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ तीन लोगों के चले जाने से पूरे गांव में मातम का माहौल है. तीनों युवक डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे थे.
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है. प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

