Bhagalpur News : बिहार में 1720 करोड़ की लागत से करीब 67 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. बिहार में दूसरे जिलों से दूरी कम करने व लोगों की राह आसान बनाने के लिए कई सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें...
इसी क्रम में भागलपुर-भलजोर फोरलेन रोड बनाया जाना है. लगभग 67 किलोमीटर लंबी यह सड़क भागलपुर, बांका और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.
दो चरणों में पूरी होगी परियोजना
यह सड़क NH-133E का हिस्सा होगी. भलजोर के बीच NH-133E के करीब 36.600 से 63.630 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में विकसित किया जाना है. परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा.
पहले चरण में भागलपुर से खड़हरा तक सड़क फोरलेन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में खड़हरा से भलजोर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. सड़क के बीच 3 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा. इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है. इससे खासकर बिहार से झारखंड तक पहुंच आसान होगा.
जमीन अधिग्रहण से जुड़ी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं. प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फोरलेन रोड होने से मुख्य रूप से भागलपुर और बांका को इसका लाभ मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

