Search

 
 
 

Bihar News : नवादा में खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

Bihar News : बिहार के नवादा में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
सिंबोलिक फोटो

Bihar News : बिहार के नवादा में शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया. रजौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बंगाल से पटना आ रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी रामप्रवेश पांडेय अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ कार से पटना आ रहे थे. कार में 3 वर्षीय अयांश, करण शर्मा, फूलवती देवी (55), अनिता कुमारी (37), प्रीति शर्मा (17) और अंजली शर्मा सवार थे. रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.


आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया.

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन वर्षीय अयांश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

पुलिस कर रही हादसे की जांच

रजौली थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ट्रक सवार से भी पूछताछ कर रही है.

 

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही