Search

 
 
 

Bihar News : खगड़िया के स्कूल में सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत, चार घायल

Bihar News : जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे. तभी अचानक रेलिंग टूट गई और बच्चे मलबे में दब गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाल आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Khagaria News : बिहार के खगड़िया में एक सरकारी स्कूल में हादसा हो गया. बुधवार सुबह मानसी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पासबान टोला में सीढ़ी अचानक टूटकर गिर गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई व चार छात्र घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे. तभी अचानक सीढ़ी टूटकर गई और बच्चे मलबे में दब गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाल आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. 

 

वहीं, हादसे में रितिका कुमारी नामक बच्ची की मौत हो गई.  इसके बाद से गांव में शोक का माहौल है. हादसे के बाद से परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल है.


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है. सीढ़ी किस वजह से टूटी, इसकी जांच की जा रही है. हादसे के बाद स्कूल की सुरक्षा और भवन की हालत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही