Search

 
 
 

Bihar News : बाइक सवार किशोरों को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

Bihar News : जानकारी के अनुसार, बाकरगंज मृतकों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला निवासी मो. अकील के पुत्र फारिस उर्फ दिलशान (16), मो. नियाज के पुत्र अल्ताफ (16), मो. इदरीश के पुत्र मो. इश्तेखार उर्फ गोरे (17) और मो. गूड्डू के पुत्र इशान (16) आधी रात बाइक से हाईवे पर घूमने निकले थे.
 
सिंबोलिक फोटो

Bihar News : बिहार में बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला निवासी मो. अकील के पुत्र फारिस उर्फ दिलशान (16), मो. नियाज के पुत्र अल्ताफ (16), मो. इदरीश के पुत्र मो. इश्तेखार उर्फ गोरे (17) और मो. गूड्डू के पुत्र इशान (16) आधी रात बाइक से हाईवे पर घूमने निकले थे.

 

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने NH -27 पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी. यह हादसा मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास हुआ. इस हादसे में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इशान घायल हो गया. जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

 

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली. हादसे के बाद से बाकरगंज में मातम पसरा हुआ है.

 

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि कुछ साक्ष्य मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही