Search

 
 
 

Bihar News : पटना और कुशीनगर में दो सड़क हादसे, बच्ची समेत तीन की मौत, 13 घायल

Bihar News : घायलों की पहचान रोहित कुमार कटिहार के गौशाला निवासी और नरेंद्र कुमार सिन्हा सब्जपुरा गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस आसपास के लोगों से दुर्घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई है.
 
दुर्घटना
  • दिवाली-छठ पर घर लौट रहे परिवारों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए दो सड़क हादसों ने त्योहारों की खुशियों को मातम में बदल दिया. पटना के फतुहा में कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए.

 

पहली घटना पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में हुई. जानकारी के अनुसार, कार सवार तीन लोग शनिवार को आरओबी फोरलेन से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घायलों की पहचान रोहित कुमार कटिहार के गौशाला निवासी और नरेंद्र कुमार सिन्हा सब्जपुरा गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस आसपास के लोगों से दुर्घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई है.

 

दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है, जहां शनिवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी. 

 

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूटकर बिखर गया. इस दुर्घटना में बस में तीन साल की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

 

बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री दिल्ली में काम करते थे और दिवाली तथा छठ पूजा मनाने के लिए बिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही