Patna News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी. अब यह परीक्षा 21 नवंबर 2026 को होगी. समिति ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें...
4 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षा आयोजित होनी है. इसी कारण STET की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. अब अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा.
24 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
4 नवंबर की परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र रद्द कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी 24 अक्टूबर 2026 से बिहार STET की आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbtrt.co.in पर जाकर संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
समिति ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट से अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें. अन्य तिथियों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

