Jamshedpur News : वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम ने छापेमारी और वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में कुल छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें...
यह पूरी कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर की गई. एसएसपी ने जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इसके बाद जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम ने अभियान चलाकर गिरोह का खुलासा किया.
पुलिस ने बरामद सभी 10 मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, पांच विधि-विरुद्ध किशोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

