Deoghar News : लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत देवघर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. केकेएन स्टेडियम से शुरू हुई पदयात्रा टावर चौक तक पहुंची, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें...
पदयात्रा से पहले केकेएन स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कांग्रेस, झामुमो, राजद समेत इंडी गठबंधन के नेताओं पर लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर, ईवीएम और एनआरसी जैसे मुद्दों पर जनता को भ्रमित कर रहा है.
इसी मानसिकता के खिलाफ भाजपा जनता के बीच जागरूकता अभियान चला रही है. वहीं, परिसीमन संशोधन विधेयक पर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील की. मरांडी ने कहा कि बढ़ती आबादी के मद्देनजर लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाना जरूरी है. पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

