Ranchi News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में 22 नेताओं को अलग-अलग पदों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें...
घोषित सूची के अनुसार अजय मुंडा, राजेश कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार (लालू), सुबोध राय, प्रभात रंजन, विष्णु मंडल, सज्जन पंकज और मनोज तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, विक्रांत उपाध्याय और डॉ. विनोद ठाकुर को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

सूची
उषा देवी, राणा ऋषिकेश सिंह, सुरेश महतो, शुभम सिंह, निशांत कुमार, कुसुमाकर तिवारी, सन्नी कुशवाहा और तूफान महतो को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. वृंद कुमार राम को प्रदेश कार्यालय मंत्री और नीरज कुमार को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है. जितेंद्र जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मूलचंद साव को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

